पहल : एक दिन झाडू लगाएंगे शिक्षक-कर्मचारी और छात्र
मेरठ, जून 16 -- 22 जुलाई को प्रस्तावित 38वें दीक्षांत समारोह से ठीक पहले चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में कुलपति-रजिस्ट्रार से लेकर शिक्षक, कर्मचारी और छात्र एक दिन झाडू लगाएंगे। ये सभी विवि कैंपस के भवन, कक्षा, प्रयोगशाला और परिसर की सफाई करेंगे। सामूहिक रूप से इस सफाई अभियान में कैंपस में अधिकारियों से लेकर छात्र-छात्राओं तक सबको मिलकर हिस्सा लेना होगा। राज्यपाल सचिवालय ने विवि को उक्त मुहिम को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मेरठ में चौ. चरण सिंह विवि एवं कृषि विवि मोदीपुरम और सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विवि में दीक्षांत होना है। तीनों विवि के ये समारोह 20-22 जुलाई तक चलेंगे। यह भी पढ़ें- सीएसजेएमयूः दीक्षांत में कैम्पस के मेधावियों को मिलेंगे 60 गोल्ड मेडल ऐसे में तीनों ही विवि में अधिकारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी सफाई अभियान में शामिल हेाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.