पहले US ने किया जबरन डिपोर्ट, अब इस देश की बारी; पंजाब के 11 समेत 15 भारतीयों की आज वापसी
चंडीगढ़, अप्रैल 29 -- पिछले साल यानी 2025 में अमेरिका ने बड़े पैमाने पर करीब 3800 भारतीयों को जबरन निर्वासित यानी डिपोर्ट किया था और अब ऑस्ट्रेलिया ने उसी तर्ज पर भारतीयों का निर्वासन शुरू किया है। आज बुधवार (29 अप्रैल) को ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए गए पंजाब के 11 लोगों समेत कुल 15 भारतीय नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इनमें एक महिला भी शामिल है। यह कार्रवाई अवैध रूप से ऑस्ट्रेलिया में रहने या वीजा नियमों के उल्लंघन के चलते की जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह आज उन्हें रिसीव करने नई दिल्ली जा रहे हैं। डिपोर्ट किए गए कुल 15 लोगों में पंजाब के 11, तेलंगाना के दो और हरियाणा-उत्तराखण्ड के एक एक लोग शामिल हैं। ये सभी आज रात दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.