नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) अभियान को लेकर छिड़ी सियासी बहस के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार एक बार फिर विपक्ष के विरोध के केंद्र में आ गए हैं। देश का चुनावी नक्शा नए सिरे से तय करने में चुनाव आयोग की भूमिका पर विपक्ष की ओर से तीखे सवाल उठाए जा रहे हैं। संसद के विशेष सत्र में लाए जा रहे परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 के प्रावधानों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त पदेन सदस्य के रूप में परिसीमन आयोग का हिस्सा होंगे, बशर्ते वे अपनी जगह किसी अन्य चुनाव आयुक्त को नामित न करें। यही आयोग देश भर में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से तय करेगा।परिसीमन में क्या होगी ज्ञानेश कुमार की भूमिका? इस प्रावधान को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार और आयोग पर कड़ा हमला बोला है। विपक्ष पहले भी ज्...