नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में बुधवार सुबह से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। ऑकलैंड का मैदान आमतौर पर दूसरे मैदानों से छोटा है। अभी हाल ही में इसमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बना दिए। भारत इसके जवाब में 172 रनों पर सिमट गया था और मेजबान टीम ने 87 रनों से जीत हासिल की थी। ऐसे में इस मैदान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के पास अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने का शानदार मौका होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से पहले हर किसी दर्शक के मन में यह सवाल होगा कि आखिर ऑकलैंड की पिच कैसा व्यवहार करेगी। इसका जवाब है कि ऑकलैंड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के...