नई दिल्ली, जून 6 -- Cockroach Janta Party: भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान से शुरू हुआ सोशल मीडिया अभियान आज जमीन पर दिखाई दिया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजित दिपके आज सुबह अमेरिका से भारत आए और जंतर-मंतर पर जाकर अपना प्रदर्शन शुरू किया। दिपके और उनके साथियों की अभी केवल एक मांग है कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। दो बजे के आसपास सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की मौजूदगी में दिपके ने शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने के लिए शाम पांच बजे का वक्त दिया, लेकिन जैसे ही शाम पांच बजे तक सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, सीजेपी ने इस टाइमलाइन को बढ़ाकर सात दिन कर दिया। अब पार्टी की तरफ से कहा गया है कि अगर सात दिन के भीतर शिक्षा मंत्री इस्तीफा ...