बलिया, जुलाई 11 -- रतसर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछली सरकार में 'वन डिस्ट्रिक वन माफिया' होते थे। अब 'वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट' हो रहा है। कहा कि सपा और कांग्रेस दोनों दगे हुए कारतूस हैं। सपा 2027 में 27 सीट भी नहीं जीत पाएगी। फिर दावा किया कि समाजवादी पार्टी मानसून सत्र में टूट जाएगी।

राजनीतिक संवाद राजभर शनिवार को नगर पंचायत रतसरकलां के बीका भगत पोखरा परिसर में आयोजित 'जन संवाद' में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि देश में एनडीए गठबंधन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आरोप लगाया कि सपा के नेता दिन में भाजपा का विरोध करते हैं, जबकि रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जाते हैं। देश और प्रदेश की जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और अ...