पहले 'गौरी' फिर 'भवानी', अब गोरखपुर में इस नन्हीं हथिनी को मिलेगा नया नाम, जानिए क्यों
लखीमपुरखीरी, जुलाई 4 -- लखीमपुर। दुधवा टाइगर रिजर्व के बेस कैंप की चहेती और सबकी लाडली हथिनी एक बार फिर सुर्खियों में है। बिजनौर के जंगलों में अपनी मां से बिछड़कर दुधवा पहुंची इस नन्हीं हथिनी को अब गोरखपुर शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान भेजा जा रहा है। गोरखपुर पहुंचने पर इस हथिनी को न सिर्फ नया घर मिलेगा, बल्कि उसे नया नाम और नई पहचान भी दी जाएगी। 13 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि की पूर्व संध्या पर बिजनौर वन प्रभाग से इस हथिनी को बेहद कमजोर और अनाथ अवस्था में दुधवा लाया गया था। उस समय उसकी उम्र महज 21 दिन थी। मां के दूध और ममता से दूर होने के कारण वह बेहद तनाव में थी। दुधवा पहुंचने के बाद अन्य मादा हाथियों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, लेकिन 9 वर्षीय हथिनी 'दुर्गा' उसके लिए सहारा बनकर सामने आई। दुर्गा ने उसे न केवल अपनाया, बल्कि सगी मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.