नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- अगर आप मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर के शौकीन हैं और ऐसी कहानी देखना चाहते हैं, जो शुरू होने के बाद आपको स्क्रीन से हटने न दे, तो यह सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए। खास बात यह है कि इसकी कहानी जितनी सस्पेंस भरी है, इसे बनाने का तरीका भी उतना ही अलग है। कैसे शूट हुई थी ये पूरी सीरीज? दरअसल, लॉकडाउन के दौरान घरों में बंद रहकर इस सीरीज की पूरी शूटिंग की गई थी। एक्टर्स ने अपने-अपने घरों से जूम कॉल, वेबकैम और स्मार्टफोन की मदद से इस सीरीज की शूटिंग की। यही वजह है कि इस क्राइम थ्रिलर की कहानी के साथ-साथ इसका स्क्रीनलाइफ फॉर्मेट भी दर्शकों का ध्यान खींचता है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर शुक्रवार को आएंगी 7 फिल्में-सीरीज; OTT पर मचेगा धमालक्या है इस सीरीज का नाम? इस सीरीज का नाम 'द गॉन...