पहले हुई परिवार के 8 सदस्यों की मौत, अब बुजुर्ग पिता भी चल बसा; पड़ोसी बोले- इनके साथ जो हुआ, वह किसी के साथ ना हो
नई दिल्ली, जून 10 -- बीते दिनों दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टेज' 'बेड-एंड-ब्रेकफास्ट' (B&B) सेंटर में लगी भीषण आग में 21 लोग मारे गए थे, मृतकों में एक ही परिवार के 8 लोग भी शामिल थे। जो कि अस्पताल में भर्ती अपने परिवार के एक सदस्य को देखने के लिए आए थे, और इस होटल में रूके हुए थे। इसी बीच मंगलवार को इस परिवार के लिए उस वक्त एक और दुखद खबर आई, जब दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती उस बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया, जिन्हें देखने के लिए उनके परिवार के वो 8 लोग यहां आए थे, और होटल में लगी आग की वजह से काल के गाल में समा गए थे। 78 वर्षीय राधेश्याम अग्रवाल फेफडों की बीमारी से जूझ रहे थे और उसी का इलाज कराने के लिए मैक्स में भर्ती थे। गुरुग्राम के सेक्टर 46 में रहने वाले 78 वर्षीय राधेश्याम की मौत की खबर सुनकर उनके पड़ोसी एक बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.