नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले मुकाबले में अफ्रीका की टीम ने जॉर्डन हरमन की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 348 रन बनाए। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। हालांकि वह वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। उनके अलावा टोनी डी जॉर्जी ने 72 रनों की दमदार पारी खेली। नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 4 विकेट चटकाए। यह भी पढ़ें- रूट सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी, सचिन-एंडरसन का रिकॉर्ड खतरे मेंवनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन वनडे क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके के नाम है। उन्होंने न...