पहले ही प्रयास में देव बंधु ने किया प्री-नेशनल के लिए क्वालीफाई
फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। युवा निशानेबाज देव बंधु ने 11वीं हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। देव ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (एनआर) और 25 मीटर पिस्टल (एनआर) स्पर्धाओं में हिस्सा लेते हुए 300 में से 283 अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और जिले के खिलाड़ियों में उत्साह है। चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 12 जून तक नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में किया गया। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के चयनित निशानेबाजों ने भाग लिया। देव बंधु ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्री-नेशनल का टिकट पक्का किया। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले आयोजित हरियाणा प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में उन्होंने 300 में से 26...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.