पहले ही प्रयास में एमआरएमसीएच के छह छात्रों ने नीट पीजी की परीक्षा में लहराया परचम
पलामू, सितम्बर 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल का एकमात्र मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के वर्ष 2019 प्रथम बैच के छह विद्यार्थियों ने नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रौशन किया है। विद्यार्थियों ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल किया है । विद्यार्थियों ने बेहतर रैंक प्राप्त कर कॉलेज में पढ़ाई की गुणवत्ता और बेहतर शैक्षणिक माहौल को सिद्ध किया है । नीट पीजी में सफल विद्यार्थियों में डॉ. रोहित कुमार शुक्ला ने 1070, डॉ. स्नेहा गुप्ता ने 7231, डॉ. रौशनी गोयल ने 5063, डॉ. सौरभ सुमन ने 9814, एमडी इस्तियाक आलम ने 14258 और डॉ. प्रियांशु चौबे ने 14995 रैंक हासिल किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएस राव ने कहा कि प्रथम बैच के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नीट पीजी में सफलता हासिल की है। सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.