संभल, मार्च 7 -- हयातनगर निवासी उत्सुक वार्ष्णेय ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ समाज में भी खुशी का माहौल है। उत्सुक वार्ष्णेय भट्टे वाले मनोज कुमार वार्ष्णेय के सुपुत्र हैं। इससे पहले भी उन्होंने सीए इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप एक ही बार में पहले प्रयास में उत्तीर्ण किए थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई और सीए की तैयारी दिल्ली में रहकर की। वहीं उन्होंने अपनी आर्टिकलशिप भी दिल्ली में ही पूरी की। अपनी सफलता पर उत्सुक वार्ष्णेय ने इसका श्रेय ईश्वर, अपने बुजुर्गों और परिवारजनों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। उनकी इस उपलब्धि पर समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की। श्री वार्ष्णेय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.