नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- एसएस रिटेल लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। एसएस रिटेल के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 50.73% के प्रीमियम के साथ 639.10 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 47.17 पर्सेंट के फायदे के साथ 624 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। जबरदस्त लिस्टिंग के बाद एसएस रिटेल के शेयर रॉकेट सा उड़ गए। आईपीओ में एसएस रिटेल लिमिटेड के शेयर का दाम 424 रुपये था। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 500 करोड़ रुपये तक का था। शानदार लिस्टिंग के बाद रॉकेट बन गए एसएस रिटेल के शेयरबंपर लिस्टिंग के बाद एसएस रिटेल (SS Retail) के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई। कंपनी के शेयर BSE में करीब 20 पर्सेंट और चढ़कर 766.50 रुपये पर जा पहुंचे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में एसएस रिटेल के शेय...