नई दिल्ली, जुलाई 27 -- MV Electrosystems IPO: एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ इसी हफ्ते दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। IPO खुलने से पहले ही कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 17 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जुलाई को खुलेगा और यह 3 अगस्त तक ओपन रहेगा। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ का टोटल साइज 290 करोड़ रुपये तक का है। पहले ही दिन 500 रुपये पर पहुंचेंगे कंपनी के शेयरएमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 425 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 75 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो एमवी इलेक्ट्रोसिस्...