नई दिल्ली, जून 25 -- Avience Biomedicals IPO: एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयरों ने बाजार में उतरते ही धमाल मचा दिया है। कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। IPO में एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयर का दाम 208 रुपये था। कंपनी के शेयर गुरुवार को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 395.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। बाजार में लिस्ट होते ही कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट और चढ़कर 414.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। यानी, एविएंस बायोमेडिकल्स के शेयर पहले ही दिन अपने IPO प्राइस के मुकाबले करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। 385 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ कंपनी का आईपीओएविएंस बायोमेडिकल्स के आईपीओ (Avience Biomedicals IPO) पर टोटल 385.32 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 401.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं,...