कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के चायल कस्बे में बुधवार को एक छह वर्षीय मासूम के स्कूल के पहले ही दिन लापता होने से हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय पुलिस की सक्रियता से बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का करने का आरोप लगाया है।चलौली गांव निवासी चंद्र प्रकाश किसान हैं। उन्होंने अपने छह वर्षीय बेटे रणवीर सिंह का एलकेजी में चायल कस्बे स्थित सेंट पीटर्स कांवेंट स्कूल में दाखिला कराया था। बुधवार को बच्चे का स्कूल में पहला दिन था। पिता उसे विद्यालय छोड़कर घर लौट आए थे। इसी बीच दोपहर में मासूम स्कूल प्रशासन की लापरवाही से निकलकर भटकते हुए कस्बे के वार्ड संख्या दो नईम मियां का पूरा मोहल्ला पहुंच गया। सड़क पर अकेले घूमते बच्चे को देख स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, जिस पर उन्...