नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- मीशो का आईपीओ पहले ही दिन फुल हो गया है। कंपनी के आईपीओ को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन मीशो के आईपीओ पर 2 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार 5 दिसंबर तक खुला हुआ है। मीशो के शेयर ग्रे मार्केट में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 40 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। मीशो के आईपीओ का टोटल साइज 5421.20 करोड़ रुपये तक का है। 111 रुपये शेयर का दाम, 45 रुपये पहुंच गया ग्रे मार्केट प्रीमियमआईपीओ में मीशो के शेयर का दाम 111 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में मीशो के शेयर 45 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो मीशो के शेयर 156 रुपये के करीब बाजार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.