मुंगेर, मई 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विक्रमशिला एक्सप्रेस और किऊल-मालदा इंटरसिटी पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे मालदा मंडल द्वारा शुरू की गई मालदा-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपने पहले ही दिन विलंब से जमालपुर पहुंची। ट्रेन संख्या 03435 मालदा-आनंद विहार स्पेशल निर्धारित समय दोपहर 1:50 बजे के बजाय करीब पौने दो घंटे देरी से 3:33 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर पहुंची। हालांकि पहले दिन इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन यात्रियों ने इसे भविष्य के लिए उपयोगी पहल बताया। रेलवे ने इस विशेष ट्रेन का संचालन मुख्य रूप से व्यापारियों और पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है। यह भी पढ़ें- आज से चलेगी मालदा आनंदविहार ट्रेन यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार और मंगलवार को चलेगी और गया रूट होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.