मैनपुरी, जनवरी 6 -- मैनपुरी के एआरटीओ कार्यालय में नए वाहन पंजीकरण कराने के लिए एवाई सीरीज का इस्तेमाल शुरू हो गया। यूपी 84 एएक्स चार जनवरी को समाप्त हो गई। एवाई सीरीज से जुड़े नंबरों का आवंटन शुरू कर दिया गया। पहले ही दिन एआरटीओ कार्यालय में 260 वाहनों को नई सीरीज के नंबर जारी किए गए। इसके अलावा आकर्षक नंबरों के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में एआरटीओ शिवम यादव की ओर से नई सीरीज और इससे जुड़े आकर्षक नंबरों की ई-नीलामी प्रक्रिया की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि छह जनवरी से 10 बजे से नौ जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। नौ जनवरी दोपहर 12 बजे से 11 जनवरी की शाम छह बजे तक नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। नई सीरीज में आकर्षक पंजीकरण नंबर हासिल करने के इच्छुक आवेदक अपना पंजीकरण नंबर ई-नीलामी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.