फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। चार महीने तक बंद रहने के बाद जिला अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन तो शुरू हो गया है, लेकिन केंद्र में कुपोषित बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। लाखों रुपए के कायाकल्प कार्य के बावजूद वार्ड में न तो एयर कंडीशनर लगाए गए हैं और न ही बिजली कटौती से निपटने के लिए इनवर्टर की व्यवस्था की गई है। भीषण गर्मी के बीच गंभीर कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार से एनआरसी में बच्चों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन दो गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती किया गया, हालांकि एक बच्चे के परिजन उसे दोपहर बाद ही अपने साथ घर ले गए। एक बच्चा वार्ड में भर्ती रहा। इसी रात बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वार्ड के पंखे भी बंद हो गए और करीब 45 मिनट तक भर्ती बच्चा और उसकी...