विकासनगर, अप्रैल 1 -- नए शिक्षा सत्र के पहले दिन शासकीय और सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई। प्रत्येक विद्यालय में जन प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को किताबें सौंपी। किताबें पाकर बच्चों के चेहरे भी खिल उठे। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों समेत समाज के अन्य लोगों को सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय विकासनगर में नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल ने नौनिहालों को पाठ्य पुस्तकें वितरित की। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ ही निशुल्क गणवेश, विभिन्न छात्रवृत्ति और पीएम पोषण भी दिया जा रहा है। इन सभी विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया करा रहे हैं। सरकार की ओर से सभी तरह के संसाधन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.