हाथरस, मई 13 -- हाथरस। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से एक वर्ष तक सोना ना खरीदने को लेकर की गई अपील के बाद से सर्राफा कारोबारियों की नींद उड़ी हुई है। शहर के कारोबारियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई के चलते सोने-चांदी की बिक्री घट कर दस से 15 फीसद रह गई है। हाल-फिलहाल में कारोबार के कुछ ढर्रे पर आने का अनुमान था, लेकिन प्रधानमंत्री के इस आह्वान के बाद में अब कारोबार को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। सर्राफा बाजार में भी इस आह्वान की चर्चा है तो सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि सरकार अगर इस तरह का आह्वान कर रही है तो कम से कम स्वर्णकारों के लिए भी कोई योजना तैयार करें। जिससे सर्राफा कारोबारियों को राहत मिल सकें. यह भी पढ़ें- संकट में सर्राफा कारोबार, बढ़ती अनिश्चितता से ज्वेलरी बाजार बेचैनसोने की भारतीय परंपरा ...