नई दिल्ली, फरवरी 12 -- Shashi Tharoor: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए लेबर कोड्स के विरोध में ट्रेड यूनियन द्वारा बुलाए गए भारत बंद का कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विरोध किया है। इस बंद से सबसे ज्यादा प्रभावित केरल ही रहा है। राजधानी तिरुअनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि इस तरह के आंदोलनों की वजह से पहले ही केरल की काफी बदनामी हो चुकी है। इस उग्र यूनियनवाद, जिसे दुनिया के बाकी देशों यहां तक की भारत के बाकी राज्यों ने भी त्याग दिया है, लेकिन केरल लगातार इसे अपनाए हुए है। इसकी वजह से उद्योग धंधे भी राज्य से दूर हो रहे हैं। ट्रेड यूनियन द्वारा बुलाए गए भारत बंद का विरोध करते हुए थरूर ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन अवरोध का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने लिखा, "इन उग्रयूनियन वादी आंदोलन की वजह से पहले ही केरल की छवि को का...