नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- प्रयागराज में पहले स्नान से पहले काली रोड स्थित माघ मेला गेट पर आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। माघ मेला के मुख्य वित्तीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि गेट के निर्माण कार्य के दौरान वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारियां नीचे बिछे कपड़े पर गिर गईं, जिससे आग लग गई। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकलकर्मी पहले से तैनात थे, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी बड़े नुकसान से बचाव हो सका। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सत...