पहले से 2.25 डिग्री ज्यादा गर्म हो रहीं दिल्ली की रातें, 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; विशेषज्ञों ने बताई वजह
नई दिल्ली, मई 28 -- दिल्ली में रात की गर्मी ने इस बार बीते 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गर्मी के बदलते मिजाज ने दिल्लीवालों की नींद छीन ली है। राजधानी की रातें अब पहले की तुलना में कम ठंडी हो रही हैं। इसके चलते लोग पहले से लगभग सवा दो डिग्री ज्यादा गर्म रातों का सामना कर रहे हैं।रातें नौ फीसदी कम ठंडी हो रही दिल्ली के लोग इन दिनों सबसे ज्यादा झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे हैं। परेशानी का बात यह है कि दिनभर जहां लोगों को गर्म हवा के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं, वहीं रात के समय भी तापमान में अपेक्षित गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र (सीएसई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले की तुलना में अब दिल्ली की रातें नौ फीसदी कम ठंडी हो रही हैं। यानी दिन की तुलना में रात के तापमान में जितनी गिरावट आनी चाहिए, वह नहीं आ रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.