नई दिल्ली, जुलाई 27 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पूरे देश में प्रदर्शनकारियों को कानूनी और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है। उसका कहना है कि प्रदर्शनकारियों पर झूठे मुकदमे किए जा सकते हैं। इसको देखते हुए पूरे देश में वकीलों के साथ एक कॉआर्डिनेशन बनाया गया है। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिसिया कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सरकार को दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दे डाली है। वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि हम कपिल जी के लगातार संपर्क में थे। हमने उनसे कानूनी सलाह मांगी थी। हमनें जब 25 जुलाई को प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया था तब हमें डर था कि भविष्य में जब आंदोलन धीमा पड़ जाएगा या विरोध का जोश कम हो जाएगा तब सरकार व्यक्तिगत ...