पहले से डाक्टरों की कमी, अब फिजीशियन के इस्तीफे ने बढ़ाई चिंता
अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में फिजीशियन के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. प्रशांत द्विवेदी ने ई-मेल के माध्यम से अपना इस्तीफा दे दिया। जिस पर विभागीय कार्यवाही चल रही है। उनके इस्तीफे की सूचना मिलते ही अब अस्पताल प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में डॉ. द्विवेदी एकमात्र फिजीशियन के रूप में कार्यरत थे। ऐसे में उनके पद छोड़ने की स्थिति में अस्पताल की चिकित्सकीय सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिला अस्पताल में तीन फिजीशियन और दो चेस्ट फिजीशियन के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल डॉ. प्रशांत द्विवेदी की तैनाती रही तथा बाकी पद पहले रिक्त है। इसके साथ में हृदय रोग विशेषज्ञ समेत कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की यहां तैनाती नहीं है। ऐसे में गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.