पहले से चल रहे विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच संघर्ष, तीन जख्मी
सीवान, जून 8 -- भगवानपुर हाट/ बसंतपुर, एक संवाददाता। भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महमदा टोला गांव में रविवार की सुबह पहले से चल रहे विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें पिता - पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में महमदा टोला गांव के स्वर्गीय नागेश्वर सिंह का 47 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह, 45 वर्षीय विजय सिंह तथा विजय सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार शामिल हैं।
घायलों के आरोप घायलों ने आरोप लगाया है कि पहले से चल रहे रंजिश को लेकर उनके पट्टीदारों ने जान मारने की नीयत से तेज धारदार हथियार और पिस्तौल से फायरिंग कर उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.