अल्मोड़ा, अप्रैल 12 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में एलएलबी, एलएलएम, बीएड और एमएड पहले सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने शुरू हो गए हैं। छात्र छात्राएं समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल रखी गई है। सभी छात्र अंतिम तिथि से पहले परीक्षा फॉर्म भर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...