लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- शनिवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाओं का नजारा देखने को मिला, जिससे परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थी अपने-अपने जिलों से रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें अपने परीक्षा केंद्र तक जाने के रास्ते की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। परीक्षार्थियों का कहना है कि पूर्व में होने वाली परीक्षाओं के दौरान बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर सेंटर तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शक नक्शे लगाए जाते थे, जिससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को आसानी होती थी। इस बार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं दिखी, जिसके कारण अभ्यर्थियों को इधर-उधर भटकना पड़ा और काफी समय बर्बाद हुआ। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.