गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शहर में पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया है और लोकार्पण की तैयारी भी शुरू हो गई है।राप्ती नदी पर बने पुराने पुल की मरम्मत हो रही है, जबकि नवनिर्मित फ्लाईओवर का निर्माण भी पूरा होने वाला है। दोनों स्थानों पर यातायात जल्द ही खोल दिया जाएगा। वहीं, फ्लाईओवर से होकर देवरिया बाईपास की तरफ जाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस मार्ग पर कनेक्टिंग फोरलेन फ्लाईओवर का काम अभी जारी है।गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर 2.6 किमी से अधिक लंबाई वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अनुसार फ्लाईओवर की सीधी लंबाई व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.