पहले सावन सोमवार से पहले देवकली मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
औरैया, अगस्त 2 -- औरैया, संवाददाता। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने रविवार को जनपद के प्रसिद्ध प्राचीन देवकली महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार और कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: पहली सोमवारी व नाग पंचमी को लेकर अशोकधाम में हाई अलर्ट मंदिर परिसर और आसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.