नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- दिल्ली में 27 वर्षों बाद सत्ता संभाल रही भाजपा सरकार ने वर्ष 2025 में कई मोर्चों पर काम कर दिल्लीवालों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया। इनमें सबसे प्रमुख वित्तीय राहत और सब्सिडी योजनाएं हैं। इसके तहत पानी के बकाया बिलों में 100 फीसदी देरी शुल्क की माफी दी गई है। महिलाओं के लिए विशेष आर्थिक सहायता के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 2500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता की घोषणा और बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी का विस्तार शामिल है। उज्जवला गैस कनेक्शन की योजना का लाभ भी पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा करीब 50 अटल कैंटीन की शुरुआत करके जरूरतमंद लोगों को 5 रुपये में भरपेट खाना दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने वर्ष 2025 में सामाजिक सुरक्षा एवं कर्मचारियों की सुविधा के मोर्चे पर भी कई कदम उठाए। सर्दियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.