मुख्य संवाददाता, फरवरी 21 -- चांदी की कीमतों में आई तेजी के बीच आगरा की नमक मंडी से जुड़े एक कारोबारी ने लखनऊ के व्यापारी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि 176 किलोग्राम चांदी के जेवरात उधार लेकर अब तक भुगतान नहीं किया गया और तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। नॉर्थ विजय नगर स्थित राघव रेजीडेंसी निवासी कुशल गुप्ता ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नमक की मंडी में उनकी 'केटी चैन्स' नाम से फर्म है, जहां चांदी के जेवरात तैयार किए जाते हैं। उनका कहना है कि लखनऊ के चौक बाजार क्षेत्र में 'कौशल ऑर्नामेंट्स' नाम से कारोबार करने वाले कुशल कुमार गुप्ता से उनके पुराने व्यापारिक संबंध रहे हैं और दोनों के बीच पहले भी लेन-देन होता रहा...