नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद नगेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज का 'बंग विभूषण' सम्मान वापस ले लिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। विवाद गहराता देख अनंत महाराज ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया है। भाजपा सांसद अनंत महाराज के इस क्षमा-याचना पत्र और बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंद्र अधिकारी ने इसे एक सकारात्मक पहल करार दिया। भवानीपुर में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अनंत महाराज ने जो टिप्पणी की थी वह निश्चित रूप से क्षमा के योग्य नहीं है। हालांकि, हमें उनकी उम्र और वरिष्ठता का भी सम्मान कर...