नई दिल्ली, मई 28 -- Bharat dynamics share price: डिफेंस सेक्टर की कंपनी- भारत डायनामिक्स ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी ने मुनाफे में साल-दर-साल (YoY) 59.5% की गिरावट दर्ज की, जो घटकर Rs.113 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने Rs.273 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही नतीजे के बाद शु्क्रवार को कंपनी के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि बीते बुधवार को शेयर 3.51% टूटकर 1283.40 रुपये पर आ गया। वहीं, गुरुवार को बकरीद की वजह से शेयर बाजार बंद रहे।मार्च तिमाही में राजस्व मार्च तिमाही के दौरान परिचालन से होने वाला राजस्व भी 73% गिरकर Rs.480 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह Rs.1,777 करोड़ था। परिचालन के मोर्चे पर तिमाही में एबिटा साल-दर-साल 81.5% गिरकर Rs.55.2 करोड़ रह ...