भोपाल, जुलाई 11 -- मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटते हुए उनकी जगह आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। जिसके बाद पूर्व मंत्री के समर्थक नाराज हो गए और उन्होंने शहर में दुकानें बंद कराते हुए हाईवे जाम कर दिया और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के विभिन्न स्थानों पर पथराव, चक्काजाम और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आईं। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार सुबह बलप्रयोग करते हुए हाईवे को खुलवाया और धारा 163 लागू कर दी। उधर भाजपा में मचे इस घमासान के बाद विपक्षी दल कांग्रेस को मजे लेने का मौका मिल गया है। पार्टी का कहना है कि इस घटना ने पार्टी का असली चाल, चरित्र और चेहरा सामने ला दिया है। इस बारे में एक बयान देते हुए नेता प्रतिपक...