देवरिया, मार्च 31 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पैकौली में गेहूं की खेत में हत्या कर फेके गए युवक के शव के मामले में 36 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। घटना के पर्दाफाश तो दूर, पुलिस शव की शिनाख्त तक नहीं कर पाई है। घटना के पर्दाफाश को एसओजी समेत चार टीमें लगाई गई हैं। सीसी फुटेज से भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस अधिकारी जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा जरुर कर रहे हैं।सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली गांव के समीप स्थित पुलिया के पास गेहूं की खेत से रविवार को नग्न अवस्था में युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। युवक की एक आंख भी फोड़ दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौके की स्थिति देखने से यही लग रहा है कि युवक की हत्...