पहले शराब में मिलाकर दी नींद की गोलियां, फिर जीजा ने कर दी साले की हत्या; यह बताई वारदात की वजह
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- रिपोर्ट- रजनीश पांडेय दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास आगरा नहर किनारे छह अक्टूबर को एक युवक का शव मिला था, इस मामले में पुलिस ने मृतक के जीजा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी 38 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपियों की पहचान मृतक के जीजा राजेश यादव और उसके रिश्तेदार नीलेश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि बलबीर को अत्यधिक शराब पीने की आदत थी, जिसके चलते वह लगातार पारिवारिक विवाद करता रहता था। जिससे तंग आकर उसके जीजा राजेश ने उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। इसी सिलसिले में पांच अक्टूबर को राजेश अपने साले बलबीर को अपने साथ घर से लेकर निकला और रास्ते में उसे शराब में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। नशीली गोलियों के असर से जब बलबीर पूरी तरह बेसुध हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.