पटना, अप्रैल 2 -- बिहार में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक हलचल तेज है। अब राष्ट्रीय जनता दल के एक बागी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की है। ढाका से राजद के बागी विधायक फैसल रहमान के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। फैसल रहमान ने अपने फेसबुक पेज पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि, फैसल रहमाान ने खुद इस मुलाकात को एक औपचारिक मुलाकात बताया है लेकिन राजद में बागी तेवर अपना चुके फैसल रहमान की सीएम से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में फैसल रहमान पाला भी बदल सकते हैं। हालांकि, अभी इसपर कुछ भी स्पष्ट नहीं है और यह बातें सिर्फ कयासबाजी ही हैं। बहरहार सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात तस्वीरों को शेयर करते हुए राजद विधायक ने लिखा, 'ढाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.