पहले वक्री फिर नीच राशि में आएंगे शुक्र, इन 7 राशियों का आएगा शानदार समय
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Shukra Gochar Kanya Rashi November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्यों का गुरु के साथ ही धन, संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और भोग-विलासिता का कारक भी माना जाता है। शुक्र समय-समय पर अपनी राशि बदलकर सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित करते हैं। शुक्र इस समय तुला राशि में हैं और 3 अक्तूबर को वक्री होंगे। इसके बाद 06 नवंबर को फिर से अपनी नीच कन्या राशि में वापसी करेंगे। कन्या राशि में शुक्र 22 नवंबर तक रहेंगे। इस तरह से लगभग 17 दिनों तक शुक्र का नीच राशि में प्रभाव रहेगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शुक्र का गोचर आमतौर पर सभी राशियों के लिए शुभ माना जाता है। कुछ विशेष परिस्थितियों में ही शुक्र अच्छे परिणाम नहीं देते हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। बुध की राशि में आकर शुक्र नीच के हो जाते हैं। बुध की राशि में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.