लखीमपुरखीरी, मई 2 -- महेवागंज। कोतवाली सदर के गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विपक्षी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। शुक्रवार की दोपहर से युवक लापता है। परिजनों ने विपक्षी पर युवक को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली सदर के बालूडीह गांव निवासी जावेद ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उसके लड़के परवेज आलम का रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के ही रफात से विवाद हो गया। विपक्षी रफात व उसके लड़के समीर ने परवेज आलम की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे परवेज जख्मी हो गया। युवक की पिटाई होते देख गांव के दूसरे युवक ने आकर बीच बचाव कराया। आरोप है कि विपक्षियों ने देख लेने व जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे परवेज नमाज पढ़ने गया था और अचानक लापता हो गया। पीड़ित पिता ने विपक्षी पर बेटे क...