फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 31 -- फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर आकर खड़ी हुई बस से एक यात्री का सामान गायब हो गया। कुछ सामान उतार लिया गया और ई रिक्शा पर रखा गया। लेकिन ई रिक्शा से भी सामान उठा लिया गया। मंगलवार को बरेली डिपो की एक बस से यात्री रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचा। बस जब बस अड्डे पर आकर रुकी तो यात्री चावल की बोरी उतारने लगा। चावल नीचे रखकर जब यात्री दोबारा बैग आदि अन्य सामान उतारने के लिए बस के अंदर पहुंचा तो उसका बैग आदि सामान गायब था। इससे वह परेशान होकर निकट की पुलिस चौकी पहुंचा जहां उसने सामान गायब होने की शिकायत की। इस बीच उसकी चावल की बोरी आदि सामान ई रिक्शे में रखा वह भी किसी ने गायब कर दिया। यात्री ने बताया कि चावल की बोरी अन्य सामान और 4500 रुपये नकद गायब हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...