फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद। रमजान के पहले रोजे के अवसर पर गुरुवार को शहर की मस्जिदों और बाजारों में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिली। रात से ही इबादत का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह फज्र की नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। इसके बाद जुहर, असर, मग़रिब और ईशा की नमाज में भी अच्छी खासी भीड़ रही। मग़रिब की नमाज से पहले मस्जिदों में इफ्तार की तैयारियां की गईं। रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। ईशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज अदा की गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मस्जिदों के आसपास आध्यात्मिक माहौल बना रहा। दूसरी ओर बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल रही। सेहरी और इफ्तार के सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शाम के समय बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में भी खास उत्साह नजर आया। पहले रोजे के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.