अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में संचालित होने वाले पैरामेडिकल कोर्स में पहले राउंड की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, लेकिन अब भी 22 सीटें रिक्त रह गई हैं। अब रिक्त सीटों पर अगले राउंड में छात्र-छात्राओं के आने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल कोर्सों का भी संचालन किया जाता है। इसमें बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी (बीएमआरआईटी), बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (बीएमएलटी) और बैचलर ऑफ ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (बीओटीटी) जैसे कोर्स चलते हैं। पैरामेडिकल के लिए 19 अगस्त तक पहले राउंड की प्रवेश प्रक्रिया चली थी, लेकिन कुल 48 सीटों के सापेक्ष 26 पर ही छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीएमआरआईटी में 16 के सापेक्ष दस, बीएमएलटी में 16 के सापेक्ष नौ और बीओटीटी में 16 के सापेक्ष सात ही प्रवेश हुए हैं...