प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शातिर ने पहले एक युवती की मोबाइल चोरी की। इसके बाद उसकी प्राइवेट फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोप है कि युवती ने मोबाइल चोरी होने की पुलिस को सूचना पहले ही दे दी थी, लेकिन उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की गई। युवती की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।धूमनगंज क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती की तहरीर के मुताबिक, वह आठ फरवरी की सुबह कंपनी बाग गेट के समीप स्ट्रीट मार्केट गई थी। जहां किसी ने उसकी जैकेट की जेब में रही आईफोन मोबाइल चोरी कर ली। युवती का कहना है कि उसी दिन सिविल लाइंस थाने में मोबाइल चोरी होने की लिखित सूचना दी थी। आरोप है कि करीब तीन सप्ताह बाद तीन मार्च को उसके चोरी हुए मोबाइल से उसी की इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर उसकी प्राइवेट फोटो व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.