हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- पहले मैच में नैनीताल ने दर्ज की जीत जिला क्रिकेट लीग में लक्ष्य ने जड़ा शानदार शतकबागेश्वर के 167 रनों से हराया, 295 का दिया था टारगेटहल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर पुरुष अंतर जिला क्रिकेट लीग रविवार से शुरू हो गई है। जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में उद्घाटन मुकाबले में नैनीताल ने बागेश्वर को 167 रनों से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। नैनीताल की जीत के हीरो रणजी खिलाड़ी लक्ष्य राय चंदानी रहे। उन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नैनीताल की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 294 रनों का स्कोर खड़ा किया। नैनीताल के लिए लक्ष्य राय चंदानी ने 121 गेंदों में 128 रनों की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके ...