पहले मैच में छिन्नमस्तिका बॉयज आठ विकेट से जीता
रांची, मई 17 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के डोमनडीह मैदान में रविवार को राहे प्रीमियर लीग कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों ने खेल मैदान से भगत सिंह चौक और सुभाष चौक तक मार्चपास्ट कर खेल भावना का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला छिन्नमस्तिका बॉयज और अंबेडकर वारियर टीम के बीच खेला गया। इसमें छिन्नमस्तिका बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। टीम के हरेश कुमार महतो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए। वहीं, निकी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।समारोह में इनकी रही मौजूदगी:उद्घाटन समारोह में आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.