उन्नाव, दिसम्बर 14 -- हिलौली। हिलौली के गांव असरेंदा में चल रहे भवरेश्वर धाम क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पांचवें दिन 10 -10 ओवर के दो लीग मैच खेले गए। जिसमें कुर्री की टीम ने टास जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। असरेंदा टीम ने 10 ओवर में 154 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुर्री टीम ने 8 ओवर 5 गेंद में अपनी जीत दर्ज किया। इसमें मैन ऑफ द मैच सुजीत कुमार रहे। वहीं दूसरा मैच रत्नापुर टीम व मदाखेड़ा में खेला गया। बल्लेबाजी कर रत्नापुर ने 148 रन बनाएं। मदाखेड़ा टीम 112 पर सिमट गई। विजेता टीम के सूर्या बाजपेयी नाबाद पारी खेलते हुए 102 रन बनाएं। इन्हें मैन ऑफ द मैच बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.